
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड स्थित निज़ामपुर बाईपास के पास एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने जे.एम.एस. वर्ल्ड स्कूल में हुई एथलेटिक प्रतियोगिता में उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह प्रतियोगिता खेल पर्व के उपलक्ष्य में उपक्रीड़ा अधिकारी अरुणा के द्वारा क्षेत्रीय खेल कूद प्रतियोगिता के अंतर्गत आयोजित किया गया।
इस प्रतियोगिता में एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता स्थान प्राप्त किया और विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में कक्षा 8 की रिद्धिमा ने 800 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ एवं गोला फेंक में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कक्षा 8 की दिव्यांशी राघव ने 200 मीटr, 400 मीटर दौड़ एवं लंबी कूद सहित सभी स्पर्धाओं में तृतीय स्थान प्राप्त किया। साथ ही गोला फेंक में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
कक्षा 6 की अविष्का ने 400 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।800 मीटर दौड़ एवं गोला फेंक में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यार्थियों ने अपनी लगन और मेहनत और सचिन रावत के मार्ग दर्शन से यह उपलब्धि हासिल की।
विद्यालय की डायरेक्टर जयश्री सिंह तोमर ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा बच्चों को खेलों के महत्व को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शारीरिक व मानसिक विकास एक दूसरे से जुड़े हुए हैं । संतुलित पोषण , शारीरिक गतिविधि , सुरक्षित वातावरण और सकारात्मक अनुभव शारीरिक और मानसिक दोनों ही स्वास्थ्य को बढ़ाते हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्या सरिता शर्मा ने भी सभी बच्चों का उत्साह बढ़ाया।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com

























