
कालू हत्याकांड, वैद्य से दोस्ती ले गई मौत की ओर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना हापुड़ देहात के गांव ततारपुर के 62 वर्षीय किसान मनवीर उर्फ कालू को क्या पता था कि गांव सीतादेई के जिस वैद्य से उसकी गहरी दोस्ती है, वह दोस्ती ही उसकी मौत का कारण बनेगी।
गांव ततारपुर के किसान मनवीर उर्फ कालू की पड़ोस के ही गांव सीतादेई के एक वैद्य से दशकों से दोस्ती थी। किसान रोजाना वैद्य से मुलाकात करना और मंदिर में पूजा-अर्चना करना कालू का लक्ष्य था। वैद्य और किसान के बीच निस्वार्थ भाव की यह दोस्ती चर्चा भी बनी थी। किसान करीब 17 बीघा जमीन का मालिक था।
मनवीर उर्फ कालू के बड़े बेटे विशाल उर्फ सौरभ को यह संदेह पैदा होने लगा कि उसके पिता अपनी जमीन को सीतादेई के रहने वाले वैद्य जी के बेटे के नाम करना चाह रहे है और उनका हक मारा जाएगा। बेटे सौरभ ने अपने पिता की हत्या की ठान ली और भाड़े पर पिता की हत्या करा दी। किसान की हत्या के सिलसिले में पुलिस ने वैद्य से भी पूछताछ की थी और घटनास्थल पर ही वैद्य ने साइकिल की पहचान कर पुलिस को बताया था कि मनवीर उनके पास इसी साइकिल से उनके पास आता-जाता था, परन्तु 26 अगस्त से नहीं आया था।
26 अगस्त की सुबह किसान शौच के लिए जंगल गया कि भाड़े के लोगों ने मनवीर की हत्या कर दी। भाड़े के हत्यारों की खेत की दौड़ते हुए की तस्वीरे सीसीटीवी में कैद हो गई जिनकी मदद से पुलिस हत्यारों तक पहुंच गई।
बाबूगढ़: रेड चिली रेस्टोरेंट दे रहा है 10% की विशेष छूट: 8791240160

























