
जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के गांव बागड़पुर में राजस्व विभाग की टीम ने तालाब की भूमि पर किए गए कब्जे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जमीन को कब्जा मुक्त कराया। साथ ही कब्जा करने वाले को चेतावनी कि भविष्य में इस तरह की हरकत कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
नायब तहसीलदार वीपी सोनी ने बताया कि बागड़पुर गांव में तालाब की 0.1300 एक्टर भूमि पर कुछ व्यक्तियों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया था। पहले नोटिस जारी कर अवैध कब्जा हटाने के आदेश दिए थे लेकिन किसी ने भी तालाब की भूमि को खाली नहीं किया। इसके बाद कुछ लोगों ने यहां मकान भी बना दिए जिन्हें नोटिस जारी किया लेकिन किसी ने गंभीरता से नहीं लिया। इसके पश्चात कार्रवाई करते हुए तालाब की भूमि को कब्जे से मुक्त कराया। तहसीलदार ने राजस्व टीम गठित कर कार्रवाई का निर्देश दिया और शनिवार को क्षेत्रीय लेखपाल ने पुलिस बल के साथ जेसीबी की मदद से अवैध कब्जा हटवाया।
जुगल बैकरी से खरीदें बेकरी बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, मिल्क ब्रेड, बर्गर, कुलचे आदि: 9897892601





























