
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के कुछ इलाकों की विद्युत आपूर्ति चार दिन तक प्रतिदिन 4 घंटे प्रभावित रहेगी जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। विद्युत लाइनों में मरम्मत का कार्य कराया जाएगा जिसके कारण विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
ऊर्जा निगम के एसडीओ संजय कुमार ने बताया कि 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र बहादुरगढ़ एवं आलमनगर की 33 केवी लाइन में मरम्मत का कार्य किया जाएगा जिसके चलते उपभोक्ताओं को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
मरम्मत के कारण 220 केवी प्राथमिक उपकेंद्र रूखी भगवानपुर से निर्गत सीबी-9 की 33 केवी लाइन एवं संबंधित 11 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति मरम्मत के चलते 1 सितंबर से 4 सितंबर तक सुबह 9:00 से दोपहर 1:00 तक प्रभावित रहेगी।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601


























