
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित आवास विकास कॉलोनी में झंडेवाली माता के मंदिर में तृतीय गणपति पूजन पंडाल का आयोजन किया जा रहा है जहां गणपति बप्पा के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु दूर-दूर से पहुंच रहे हैं और अपनी आस्था का परिचय दे रहे हैं। शुक्रवार की रात भक्तों ने भगवान का गुणगान किया और अपनी आस्था का परिचय दिया। भजनों पर थिरकने से भक्त खुद को रोक ना सके। भक्तों ने बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया। भजन संध्या के पश्चात गणपति बप्पा की श्रद्धालुओं ने आरती की और प्रसाद ग्रहण किया।
मेन टंकी वाली रोड पर स्थित झंडेवाली माता के मंदिर में तृतीय गणपति पूजन पंडाल का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर को विशेष रोशनी व फूलों से सजाया गया है। भक्ति की खुशबू से मंदिर महक रहा है। शुक्रवार की रात भक्तों ने गणपति बप्पा का गुणगान किया और उनके भजनों पर जमकर थिरके। सिर्फ हापुड़ ही नहीं बल्कि बाबूगढ़, पिलखुवा, सिंभावली के आसपास के इलाके के लोग बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल हुए जिन्होंने गणपति बप्पा की आरती कर प्रसाद पाया। गणपति बप्पा के दर्शन करने को भक्त बेताब दिखाई दिए।
बाबूगढ़: रेड चिली रेस्टोरेंट दे रहा है 10% की विशेष छूट: 8791240160
























