
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ जनपद की बेसिक शिक्षा अधिकारी ऋतु तोमर को कस्तूरबा बालिका विद्यालय के निरीक्षण के दौरान दो शिक्षिकाएं अनुपस्थित मिली जबकि नामांकन में 100 छात्रों की जगह 83 ही उपस्थित मिली। छह छात्राएं एक महीने से अनुपस्थित मिली हैं। बीएसए ने मामले में वार्डन से जवाब मांगा है।
गुरुवार को बीएसए रितु तोमर कस्तूरबा बालिका विद्यालय पहुंची और स्कूल का निरीक्षण किया जहां पूर्णकालिक शिक्षिका चित्रा और पूनम आकस्मिक अवकाश पर अनुपस्थित पाई गई। रसोईया मनीता भी अवकाश पर मिली। उसके बाद अनुपस्थिति के संबंध में नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365

























