
टायर फटने से पलटी पिकअप की चपेट में आए युवक की मौत, चालक पर मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के बछलौता फ्लाईओवर पर चार दिन पहले हुए सड़क हादसे में घायल युवक 28 वर्षीय अजीत की उपचार के दौरान मौत हो गई। मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती अजीत ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मृतक के पिता ने पिकअप चालक पर तेज और लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार, चार दिन पूर्व बछलौता फ्लाईओवर पर अचानक पिकअप का टायर फट गया था। संतुलन बिगड़ने से वाहन पलट गया और वहां से गुजर रहे अजीत उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद उन्हें मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के पिता की तहरीर पर बाबूगढ़ पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
The Raymond Shop से उठाएं 50% तक सेल का फायदा: 9149331926






























