
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में स्टंटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही। पुलिस की कार्रवाई के बावजूद भी लगातार स्टंटबाज स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं। सिर्फ स्टंट ही नहीं बल्कि नियमों के विपरीत खुलेआम बुलेट में पटाखे लगाकर छोड़े जा रहे हैं जिससे क्षेत्रवासी बेहद परेशान है। बुलेट में इस तरह पटाखे छोड़ना गैर कानूनी है लेकिन इन लोगों को तो कानून का जरा भी खौफ नहीं है। यह वायरल वीडियो पिलखुवा की बताई जा रही है।
जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में एक बुलेट सवार की दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। एक वीडियो तो पिलखुवा की एलीवेटर रोड के नीचे की बताई जा रही है जिसमें बुलेट सवार ने नंबर लिखने के स्थान पर जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल किया हुआ है। वहीं बिना हेलमेट के हाईवे पर बुलेट दौड़ाने वाले की बाइक में पटाखे लगे हैं जोकि लगातार पटाखे छोड़ रहा है। पटाखेबाजी से क्षेत्र वासियो में दहशत की स्थिति बनी हुई है। इस दौरान लगातार कई पटाखे बुलेट सवार ने छोड़े जिससे वायु के साथ-साथ ध्वनि प्रदूषण भी हुआ।
बुलेट सवार की दूसरी वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है जो हाईवे की है जिसमें बुलेट सवार ने बिना नंबर की बुलेट बाइक पर ही जमकर स्टंट बाजी की और हाथ छोड़कर बाइक हाईवे पर दौड़ाई। स्टंटबाजी में हादसा भी हो सकता था। पुलिस को मामले में संज्ञान लेकर कड़ा कदम उठाना चाहिए।
जुगल बैकरी से खरीदें बेकरी बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, मिल्क ब्रेड, बर्गर, कुलचे आदि: 9897892601






























