
हापुड़: ट्रांसफार्मर से जुड़े तार दे रहे हादसे को दावत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दोयमी रोड पर स्थित वैशाली कॉलोनी में एक ट्रांसफार्मर से जुड़े तार हादसे को दावत दे रहे हैं। ट्रांसफार्मर भले ही एक प्लेटफार्म पर रखा गया है लेकिन इससे निकलने वाले तार खुले में पड़े हैं। आप ही सोचिए यहां से गुजरने वाले लोगों पर हादसे का खतरा मंडरा रहा है। बिजली विभाग की लापरवाही के कारण किसी की जान भी जा सकती है। लोगों ने तारों को ठीक करने के साथ-साथ ट्रांसफार्मर को कवर करने की भी मांग उठाई है जिससे किसी प्रकार का हादसा ना हो।
आपको बताते चलें कि वैशाली कॉलोनी दोयमी रोड पर स्थित है। इस मार्ग से प्रतिदिन लोगों का आना-जाना लगा रहता है। बच्चे भी यहां से गुजरते हैं लेकिन ट्रांसफार्मर से जुड़े तार सड़क के काफी नजदीक है जिसकी वजह से हादसों को न्योता मिल रहा है। कभी भी कोई भी राहगीर इसकी चपेट में आ सकता है जिससे उनकी जान भी जा सकती है। मामले में बिजली विभाग से लोगों ने तारों को ठीक करने के साथ-साथ ट्रांसफार्मर को भी कवर कराने की मांग उठाई है।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601























