
किशोरी से फेसबुक पर दोस्ती कर किया अपहरण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के कोतवाली क्षेत्र से एक मामला सामने आया है जिसमें आरोपी ने पहले 16 वर्षीय किशोरी से फेसबुक के माध्यम से दोस्ती की और फिर दो अगस्त को उसका अपहरण कर लिया। किशोरी के पिता ने बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री की दोस्ती जनपद मुरादाबाद के गांव कट्टई पोस्ट अक्का डिलारी सचिन से फेसबुक के माध्यम से हुई थी। दोस्ती के बाद सचिन ने 2 अगस्त की सुबह 10 बजे किशोरी का अपहरण कर लिया और अपहरण के बाद आरोपी सचिन फरार हो गया। अपहरण के बाद परिवारजनों के किशोरी की तलाश की जहां उसका कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित पिता ने थाने पहुंच कर पुलिस को शिकायत दी। हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनेष प्रताप सिंह ने पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपी सचिन के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069





























