
सड़क हादसे के दौरान बाइक सवार की मौत, साथी घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामला मंगलवार की देर रात का है जब 35 वर्षीय अनवर अली निवासी जलब सराय मोहल्ला जनपद संभल अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था। बताया जा रहा है कि गढ़ से दिल्ली की ओर बाइक जा रही थी। जैसे ही वह सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर खुड़लिया के पास पहुंची तो अचानक बाइक चला रहे चालक का संतुलन बिगड़ गया जिसके कारण बाइक डिवाइडर से टकरा गई। सड़क हादसे के दौरान दोनों घायल हो गए जिनमें से एक की उपचार के दौरान अनवर अली ने दम तोड़ दिया जबकि राकिब को हायर सेंटर के लिए चिकित्सकों ने रेफर कर दिया
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025





























