
हापुड़ जनपद को इफ्को कंपनी का 1796 एमटी यूरिया आवंटित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़। जिले को यूरिया की रैक मिली है, बफर गोदाम में स्टाक भरपूर कर दिया गया है। यहां से समिति और नकद केंद्रों को आवश्यकता के अनुसार उर्वरक मिलेगा। जिले में अब यूरिया किल्लत नहीं होने का दावा अधिकारी कर रहे हैं। गन्ने की फसल में यूरिया लगाने का समय चल रहा है। ऐसे में किसानों की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को इफको का 1796 एमटी यूरिया जिले को आवंटित हुआ। रेलवे स्टेशन से ट्रकों के जरिए यूरिया बफर गोदाम में भेजा गया। एआर कोआपरेटिव प्रेमशंकर ने बताया कि किसानों की डिमांड के अनुसार जिले में यूरिया उपलब्ध है। समितियों पर भरपूर स्टाक है। आने वाले समय में डीएपी की डिमांड बढ़ेगी।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010





























