
हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनेष प्रताप गैलंट्री मेडल से सम्मानित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मुनेशष प्रताप सिंह को गैलंट्री मेडल से सम्मानित किया गया है। मुनेश प्रताप सिंह चौहान को उनकी वीरता और उत्कृष्ट कार्य के लिए गैलंट्री मेडल से सम्मानित किया गया है। 2021 में नोएडा में दो लाख के इनामी बदमाश को मुनेष प्रताप ने टीम के साथ ढ़ेर किया था।
21 जुलाई 2021 को 2 लाख के इनामी बदमाश अजय कालिया के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई थी। उस दौरान मुनेष प्रताप नोएडा के सेक्टर 20 कोतवाली के प्रभारी के रूप में तैनात थे। एसटीएफ को सूचना मिली थी कि सेक्टर 14 नाले के पास अजय कालिया मौजूद है। उसके बाद पुलिस ने उसकी घेराबंदी की। कालिया ने पुलिस पर फायरिंग की जवाबी कार्रवाई में अजय कालिया मुठभेड़ के दौरान मारा गया था। अजय कालिया बुलंदशहर हाईवे पर हुए गैंगरेप कांड में वांछित था जिनकी सीबीआई भी तलाश कर रही थी जिसके खिलाफ कई मुकदमा दर्ज थे। हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनेष प्रताप को गैलंट्री मेडल से नवाजा गया है जिन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला लगातार जारी है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)






























