
भाजपा ने मनाया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): भारतीय जनता पार्टी ने 14 अगस्त, दिन गुरुवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया और भाजपा के हापुड़ जिला कार्यालय पर विशेष आयोजन किया गया, जहां विभाजन की प्रसादी के दौरान प्राण गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी गई।
गाजियाबाद की महापौर सुनीता दयाल भाजपा कार्यालय पहुंची। गाजियाबाद की महापौर सुनीता दयाल ने विभाजन विभीषिका की स्मृति दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ मौन जुलूस निकाला। उन शहीदों को याद किया जिन्होंने देश को आजाद कराने में अपना बलिदान दिया। पत्रकारों से बात करते हुए सुनीता दयाल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस शान से मनाते हैं लेकिन विभाजन भी एक पीड़ा है। बहुत लोग शहीद हुए, बलिदान दिया, कुर्बानी दी, सम्मान खत्म हुआ। हम एक होते तो आज हिंदू-मुस्लिम ना होता, सद्भाव बना था वह जिंदा रहता। विभाजन एक पीड़ा है।
भारत के विभाजन की विभीषिका के शिकार उन परिवारों के दुख-दर्द को नहीं भूला जा सकता, जिन्होंने विभाजन के जख्मों को सहन किया है और पलायन करना पड़ा है। ये वे दिन थे जब दंगाईयों ने हिंदुओं और सिखों पर अत्याचार किए तथा बहन-बेटियों की इज्जत को छीना गया।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश तोमर, युवा जिलाध्यक्ष दीपक भाटी, सांसद प्रतिनिधि अशोक बबली, पूर्व चेयरमैन मालती भारती आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com































