
प्रधानाचार्य के साथ मारपीट करने वाले पूर्व छात्र समेत दो पर मुकदमा
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ केथाना बाबूगढ़ कोतवाली पुलिस ने मनोज कुमार पुत्र धर्मवीर कश्यप निवासी सितागंज रेलवे रोड हापुड़ की तहरीर के आधार पर स्कूल के एक पूर्व छात्र व अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मनोज कुमार ने बताया कि वह एससीएम पब्लिक स्कूल बछलौता रोड बाबूगढ़ में पिछले 5 वर्षों से प्रधानाचार्य के पद पर नियुक्त हैं। जिनका आरोप है कि स्कूल का एक पूर्व छात्र जोकि पढ़ाई छोड़ चुका है। हाथों में डंडे लेकर एक अज्ञात व्यक्ति के साथ उनके कार्यालय में घुस गया और टीसी देने की मांग करने लगा। जब प्रधानाचार्य ने स्कूल का रिकार्ड देखा तो बताया कि पूर्व छात्र पर 13,400 की फीस बकाया है। पैसा जमा करें और टीसी ले जाएं। इतना सुनते ही पूर्व छात्र आग बबूला हो गया और उसने कहा कि वह फीस नहीं देगा और टीसी ले जाएगा। टीसी काटने से इनकार करने पर आरोपी पूर्व छात्र ने डंडे से प्रधानाचार्य पर वार किया जिससे उन्हें कंधे और हाथों में चोट आई है। किसी तरह उन्होंने मेज के नीचे छिपकर खुद की जान बचाई। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग तुरंत उनके कार्यालय की ओर दौड़े। इसके पश्चात आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तहरीर के आधार पर पूर्व छात्र तथा अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
CONTACT FOR CRASH COURSE: 7351945695
























