
दुर्गा ट्रेडिंग कंपनी की बढ़ेंगी मुश्किलें, उर्वरक का कारोबार स्थायी रूप से बंद कराने की तैयारी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड़ पर स्थित दुर्गा ट्रेडर्स की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब विभाग दुर्गा ट्रेडर्स की आईडी निरस्त करने की तैयारी कर रहा है। जिला कृषि अधिकारी गौरव प्रकाश ने बताया कि दुर्गा ट्रेडिंग कंपनी की फर्टिलाइजर पहचान निरस्त की जाएगी। इसके लिए केंद्र को पत्र भेजा गया है। फर्म के दो लाइसेंस पहले ही रद्द किए जा चुके हैं। किसानों के हित से किसी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। आरोपी को तीन बार नोटिस जारी किए गए लेकिन अब तक कोई उत्तर नहीं मिला है।
उर्वरक की सब्सिडी घोटाले से जुड़े इस प्रकरण पर मुख्य सचिव स्तर से सीधी निगाह रखी जा रही है। यह आईडी केंद्र सरकार के उर्वरक एवं रसायन मंत्रालय द्वारा जारी की जाती है। पहचान निरस्त होते ही फर्म का उर्वरक कारोबार स्थाई रूप से बंद हो जाएगा।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)

























