
14 अगस्त को पंजाबी समाज मनाएगा काला दिवस
हापुड सीमन (ehapurnews.com):पंजाबी समाज के राष्ट्रीय संयोजक प्रवीण सेठी ने शुक्रवार को हापुड में कहा कि 14 अगस्त को उत्तर प्रदेश समेत पूरे राष्ट्र में पंजाबी समाज उन पंजाबी समाज और सिख समाज के लोगों को नमन करेंगे जो 1947 के विभाजन के दौरान शहीद हो गए थे।उन्होंने बताया कि 14 अगस्त की वह काली रात जो पंजाबियों पर कहर बनकर टूटी और जिस का दर्द पंजाबियों ने झेला। आज हम नमन करते हैं उनकी बलिदानों को जिनके बलिदान से आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं और उन माताओं को जिन्होंने अपने लालो को खोया, उन बहनों को जिन्होंने अपने भाइयों को खोया उन बच्चों को जिनको भालो की नोक पर उछाला गया उन आत्माओं को जिनको अग्नि देने वाला भी कोई नहीं मिला।
पंजाबी समाज उत्तर प्रदेश नहीं राष्ट्र के पंजाबी समाज उन आत्माओं को नमन करता हैं जिन का बलिदान पंजाबी समाज हमेशा याद रखेगा।
1947 में 10 लाख से भी ज्यादा पंजाबी समाज के भाई बहन शहीद हुए थे उनको श्रद्धांजलि देने के लिए उनकी आत्मा की शांति के लिए 14 अगस्त दिन वीरवार शाम 6 बजे एक मोमबत्ती शहीदों के नाम सार्वजनिक स्थलों पर मंदिरों पर गुरुद्वारे पर या अपने घर के बाहर जलाए और अपने पितरों को श्रद्धांजलि अर्पित करें।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365

























