
बृजघाट के श्मशान घाट पर अतिक्रमण हटाने के निर्देश
हापुड सीमन (ehapurnews.com ):पौराणिक तीर्थस्थल बृजघाट पर घाटों व शमशान घाट का जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने गुरुवार को पर्यटन व नगर पालिका गढ़मुक्तेश्वर के अफसर के साथ निरीक्षण किया।डीएम ने श्मशान घाट पर अतिक्रमण को देखकर कहा कि यह घाट पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त रहे और अंतिम संस्कार हेतु आने वाले लोगों को कोई परेशानी न हो।उन्हे लकडी आदि ईधन बाजिम दाम पर उपलब्ध हो।ईधन बिक्रेता रेट की सूची लगाएं।जिलाधिकारी ने बृजघाट क्षेत्र का निरीक्षण किया गया और वह स्नान घाटो पर भी गये।उन्होने पर्यटन विभाग द्वारा कराए जा रहे घाट निर्माण सहित अन्य कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान पर्यटन से संबंधित सुविधाओं, सौंदर्यीकरण आदि के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए गए और कहा कि घाट व क्षेत्र पूरी तरह गंदगी आदि से दूर रहें।
बता दें कि प्रदेश सरकार बृजघाट को मिनी हरिद्वार के रूप में विकसित कर रही है और पर्यटन को बढ़ावा दे रही है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365

























