
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के छोटा बाजार में एक सरकारी विद्यालय का कुछ हिस्सा अचानक भरभरा कर गिर गया। मामले से जुड़ा लाइव सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। यह वीडियो देखकर सभी के रोंगटे खड़े हो गए। गनीमत रही कि मौके से गुजर रही महिला समय रहते निकल गई वरना वह भी मलबे की चपेट में आकर घायल हो सकती थी। सोमवार की शाम की इस घटना की लाइव सीसीटीवी सामने आई है।
आपको बता दें कि गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के छोटा बाजार में एक सरकारी स्कूल है जिसकी बिल्डिंग जर्जर अवस्था में थी। अचानक स्कूल का कुछ हिस्सा भरभराकर गिर गया। बिल्डिंग का कुछ हिस्सा कुछ ही सैकड़ों में ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आवगमन प्रभावित हो गया और घटना का लाइव सीसीटीवी सामने आया है।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com


























