
विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिताओं में शामिल हुए छात्र
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com):समीप के गांव दस्तोई के शिक्षा भारती संस्कार केन्द्र पर स्व० सुनय माहेश्वरी स्मृति में सोमवार को अनेक खेल कूद प्रतियोगिताएं कराई गई। गाजियाबाद के अशोक माहेश्वरी एवं श्रीमती कांता माहेश्वरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुकेश कुमार तोषनीवाल ने की। बच्चों ने देशभक्ति से ओत -प्रोत गीत प्रस्तुत किए।
नर्सरी कक्षा के बच्चों की दौड़ प्रतियोगिता में उत्कर्ष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। के जी के बच्चों की पेंसिल कप दौड़ में अदिति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रथम कक्षा की ग्रुप प्रतियोगिता में इच्छा,आरुषि,माही, गुनगुन एवं काव्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।विजयी प्रतिभागियों को अशोक माहेश्वरी एवं कांता माहेश्वरी ने पुरस्कृत किया।सभी बच्चों को अतिथियों ने बिस्कुट, नमकीन आदि के पैकेट भेंट किए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में केंद्र इंचार्ज श्रीमति पूनम शर्मा, अध्यापिका शिल्पी शर्मा एवं राखी शर्मा का विशेष सहयोग रहा।
गाड़ी में लगवाएं धांसू व दमदार ऑडियो सिस्टम: 7417116804
























