जब महिला आयोग की सदस्य को कहना पड़ा, अम्मा चुप हो जाओ










जब महिला आयोग की सदस्य को कहना पड़ा, अम्मा चुप हो जाओ

हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य मनीषा अहलावत ने बुधवार को हापुड़ के सिंचाई गेस्ट हाऊस में महिला उत्पीड़न के मामलों की सुनवाई की। इस दौरान आठ मामले महिला उत्पीड़न के आए जिनका निस्तारण करते हुए सम्बंधित थानों को निर्देश दिया गया। महिला उत्पीड़न के आठ केस में ज्यादातर गढ़‌मुक्तेश्वर थाना से जुड़े थे, जिस पर आयोग की सदस्य ने कहा कि अगली सुनवाई गढ़‌मुक्तेश्वर में होगी। एक पीड़ित महिला तो गढ़‌मुक्तेश्वर पुलिस का उत्पीड़न बयां करते वक्त इतनी भावुक हो गई कि महिला आयोग की सदस्य को कहना पड़ा कि अम्मा चुप हो जाओ।

राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्या मनीषा अहलावत ने बताया कि महिला उत्पीड़न की रोकथाम व पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने हेतु बुधवार को हापुड़ में महिला जनसुनवाई के दौरान आठ पीड़ित महिलाएं अपनी-अपनी समस्याएं लेकर उपस्थित हुई और सभी आठ केसों का निस्तारण कर सम्बंधित थानों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। जो महिला उत्पीड़न के मामले थानों पर हल नहीं हो पाते है, वे महिला जनसुनवाई में आते है और उन्हें हल किया जाता है। गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में महिला उत्पीड़न के मामलों में बढ़ौतरी होने पर आयोग ने चिन्ता व्यक्त करते हुए घोषणा की कि अगली महिला जनसुनवाई गढ़‌मुक्तेश्वर में होगी।

लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025








  • Related Posts

    TET के विरोध में शिक्षकों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

    🔊 Listen to this TET के विरोध में शिक्षकों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर TET परीक्षा थोपे जाने…

    Read more

    हापुड़: किशनगंज स्थित तेल मिल पर पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम

    🔊 Listen to this हापुड़: किशनगंज स्थित तेल मिल पर पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कई…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    TET के विरोध में शिक्षकों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

    TET के विरोध में शिक्षकों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

    हापुड़: किशनगंज स्थित तेल मिल पर पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम

    हापुड़: किशनगंज स्थित तेल मिल पर पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम

    वैद्य धनीराम शर्मा वैलनेस सेंटर की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

    वैद्य धनीराम शर्मा वैलनेस सेंटर की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

    सिंभावली शुगर मिल ने बंदी का दूसरा नोटिस किया जारी

    सिंभावली शुगर मिल ने बंदी का दूसरा नोटिस किया जारी

    श्री माधव कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी हापुड़ में लगाया गया स्वास्थ्य शिविर

    श्री माधव कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी हापुड़ में लगाया गया स्वास्थ्य शिविर

    कार सवारों ने चलते ट्रक से गन्ने चुराए, जाम की स्थिति पैदा होने पर वाहन सवार होरन बजाते रहे

    कार सवारों ने चलते ट्रक से गन्ने चुराए, जाम की स्थिति पैदा होने पर वाहन सवार होरन बजाते रहे
    error: Content is protected !!