
पिलखुवा: 10 लाख के माल से भरा सूटकेस लेकर चालक फरार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव गालंद स्थित एक कंपनी का ड्राइवर 10 लाख रुपए कीमत से भरा सूटकेस लेकर फरार हो गया। कंपनी संचालक की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली स्थित पालम की कंपनी के संचालक अनिल मथानी ने बताया कि उनका ट्रांसपोर्ट का व्यापार है। गांव गालंद की रिलायंस रोड पर कंपनी का श्री विनायक लॉजिस्टिक का ऑफिस है जिसका इंचार्ज सुनील गिरी है। 19 जनवरी की सुबह लगभग 9:00 बजे कंपनी की गाड़ी ऑफिस में खड़ी थी। तभी 10-12 लाख का सामान सूटकेस में था। उसका चालक जिला बदायूं सहसवान गांव भवानीपुर खैरु का मुजाहिद इसे लेकर भाग गया। आरोपी चालक ने इंचार्ज सुनील को फोन कर कहा कि एक लाख रूपए देकर गाड़ी को ले जाओ नहीं तो माल बेच दूंगा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मैक्स हॉस्पिटल के पूर्व चिकित्सक डॉ. अभिषेक शर्मा (E.N.T.) अब हापुड़ में: 9927827214





























