
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव सिखेड़ा में चादर के विवाद में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो चुकी है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव सिखेड़ा के नसीम ने बताया कि 21 जनवरी की शाम उसके पक्ष रफुद्दीन तथा दूसरे पक्ष के फजरद्दीन में दो चादर को लेकर झगड़ा हो गया था। इसी रंजिश के चलते गांव के फजरूद्दीन, सुल्तान, शहजाद, मेहताब, शौकीन, रशीद, मौमीन, मेहराज और साबिर अपने हाथों में धारदार हथियार, लाठी-डंडे लेकर घर आए और जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। इस दौरान निसार, समीर, नसीम, शबनम को गंभीर चोट आई। फजरूद्दीन द्वारा फेंकी गई में ईंट रहीसुद्दीन के सिर पर लगी जिससे उसे काफ़ी ज्यादा गंभीर चोटें आई। उपचार के दौरान अस्पताल में रहीसुद्दीन की मौत हो गई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी


























