
👁 0 views Views
शिवलोक कॉलोनी में अजगर का बच्चा देख उड़े होश
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की शिवलोक कॉलोनी में गुरुवार को क्षेत्रवासियों की नजर एक अजगर के बच्चे पर पड़ी जिसके बाद उनके होश उड़ गए। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के शिवलोक कॉलोनी में क्षेत्रवासियों ने देखा कि एक अजगर का बच्चा इलाके में रेंग रहा है। करीब दो से ढाई फीट लंबे इस अजगर के बच्चे को देखकर लोगों में दहशत का माहौल है। उन्हें चिंता है कि आसपास अजगर के और बच्चे तो नहीं, अजगर का बच्चा यहां कैसे पहुंचा? यह भी सवाल बना हुआ है।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी


























