
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए लोगों को किया जागरूक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नेहरू युवा केंद्र हापुड़ एवं माय भारत हापुड़ के तत्वाधान में मंगलवार को पांचवे दिन राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान कार्यक्रम के दौरान सौरभ तोमर ने बताया कि सड़क सुरक्षा से तात्पर्य उन तरीकों और उपायों से है जिनका उपयोग सड़क उपयोगकर्ताओं को मारे जाने या गंभीर रूप से घायल होने से बचाने के लिए किया जाता है। सड़क उपयोगकर्ताओं में ड्राइवर के साथ-साथ पैदल यात्री और साइकिल चालक (तथाकथित ‘कमजोर सड़क उपयोगकर्ता’) दोनों शामिल हैं। अर्थात यातायात दुर्घटनाओं कम से कम करना हैं। यातायात पुलिस हापुड़ की तरफ से ओम ओंकार सिंह सब इंस्पेक्टर ट्रैफिक ने बताया कि कोई भी युवक अथवा युवती जिसकी उम्र 18 वर्ष से कम है कोई भी दोपहिया या गाड़ी ना चलाएं। ऐसी स्थिति में पाए जाने पर उनके अभिभावकों को 2 से 3 साल की सजा का प्रावधान तथा उनके लाइसेंस बनने की आयु सीमा से बढ़कर 25 वर्ष कर दी जाएगी l लोग जब सड़क पर वाहन चलाएं तो मुड़ने से लगभग 200 मीटर पहले इंडिकेटर का इस्तेमाल करें। उसको तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाएं कार्यक्रम में सौरभ तोमर जिला अध्यक्ष विद्या दर्शन ऑफ यूथ हापुड़ बताया कि युवा जो तेज गति से वाहन चलाते हैं और लापरवाही करते है वह भी एक दुर्घटना का कारण होता है। चलाते समय मोबाइल का चलाना भी दुर्घटना का कारण बनता है। कोई भी युवा अपने परिवार के लिए एक भविष्य है। अतः किसी दुर्घटना में किसी युवा के चले जाने पर परिवार का भविष्य अंधकार में हो जाता है। अगले छह दिनों तक यह सभी युवा टोपी और ट्रैक सूट के साथ अंबेडकर चौक तथा तहसील चौक, अतरपुला चौपला पर यातायात पुलिस के साथ यातायात प्रबंधन में अपना सहयोग प्रदान करेंगे तथा प्रैक्टिकल रूप से आने वाली समस्याओं को समझेंगे। कार्यक्रम में दीप्ति राणा सोनिका सिसोदिया, रोहित ,निखिल, गौरव तोमर नैना सैनी,अंकित पल्लवी खंजरवाल ,प्रज्ञा ,प्राची चौहान ,स्वाति ,खुशी , वैष्णवी,कनिका ,साक्षी कश्यप,शिवम, सहवाग कश्यप, निशांत शर्मा, अंशी सागर, लवली सागर, तनु त्यागी, अपराजिता, प्रियांशी आदि।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601























