
👁 0 views Views
एस एस वी इंटर कालेज के शिक्षक के निधन से शोक
हापुड, सीमन/सुरेश जैन(ehapurnews.com):हापुड के एस एस वी इंटर कालेज के सामाजिक विज्ञान के शिक्षक प्रदीप तिवारी का सोमवार की रात को निधन हो गया।वह गत दिनों से बीमार थे।शिक्षक प्रदीप तिवारी अम्बेडकर नगर के मूल निवासी थे। शिक्षक के निधन से कालेज के शिक्षक- शिक्षिकाओं में शोक की लहर दौड गयी। कालेज में शोक सभा का आयोजन कर समस्त स्टाफ ने दुख: व्यक्त किया। कालेज प्रधानाचार्य विजय कुमार गर्ग ने कहा कि प्रदीप तिवारी एक होनहार, परिश्रमी तथा कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक थे उनके निधन से कालेज को अपार क्षति हुई है। कुछ वर्ष पूर्व ही चयन आयोग से चयनित होकर कालेज में आए थे।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264




























