
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला जवाहरगंज में एक आवारा कुत्ते ने बुधवार को करीब 16 लोगों पर हमला कर दिया जिसमें एक बच्ची और 5 महिलाएं भी शामिल हैं। इसके पश्चात बुधवार की रात नगर पालिका परिषद हापुड़ की टीम आवारा कुत्ते को पकड़ने के लिए हाथों में लाठी-डंडे लेकर तलाशती रही लेकिन कुत्ता हाथ नहीं आया। बताया जा रहा है कि वह त्रिवेणीगंज स्थित एक गोदाम में छिप गया जिसके बाद टीम लौट गई।
आपको बता दें कि मामला बुधवार का है जब क्षेत्रवासी प्रतिदिन की तरह गली से निकल रहे थे। तभी ठठेरे वाली गली में एक आवारा कुत्ते ने लोगों पर हमला करना शुरू किया और देखते ही देखते उसने करीब 16 लोगों पर हमला कर दिया। चार साल की बच्ची लक्ष्मी पर भी कुत्ते ने जबरदस्त हमला किया। इस दौरान उसकके हाथ का मांस फाड़ दिया। शोर सुनकर परिजन एकत्र हुए जिन्होंने लक्ष्मी को देवनंदिनी अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया। कुल 16 लोगों पर कुत्ते ने हमला किया जिसमें पांच महिलाएं भी शामिल हैं।
मामले की शिकायत क्षेत्र वासियों ने नगर पालिका परिषद हापुड़ से की। इसके पश्चात नगर पालिका की ओर से शंकर, प्रिंस, अमित, नीरज, सुमित ने आवारा कटखने कुत्ते की तलाश शुरू की। कुत्ता किसी तरह भाग कर त्रिवेणीगंज स्थित एक गोदाम में जाकर छिप गया। नगर पालिका की टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से काफी देर तक कुत्ते को तलाशा लेकिन वह हाथ नहीं आया।

हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069





























