
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने बुधवार को सिंभावली क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ जमकर कार्रवाई की। अवैध प्लाटिंग पर हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण का बुलडोजर जमकर गरजा। सिंभावली पुलिस बल के साथ की गई इस कार्रवाई में पांच प्रकरण में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।
सिंभावली के बक्सर में हसुपुर मोड के निकट गांव वैठ में मोहम्मद फुरकान पुत्र अब्दुल हामीद द्वारा 5,000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग, सिंभावली के गांव वैठ में 4,000 वर्ग मीटर में मोहम्मद खान, चमन और इंसाफ आदि द्वारा की गई अवैध प्लाटिंग, सिंभावली के गांव वैठ में बक्सर मोड़ के पास मोहम्मद असलम पुत्र मोहम्मद अकील द्वारा 3,000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग, सिंभावली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास गांव गंगाधरपुर उर्फ बक्सर में शिव कुमार व देवेंद्र भारती द्वारा 5,000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग तथा हरेंद्र सिंह पुत्र रघुवर सिंह व नदीम द्वारा खसरा संख्या 37 राष्ट्रीय राजमार्ग 9 मोहम्मदपुर खुड़लिया सिंभावली मिल के पास 10,000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई की। हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण की कार्रवाई के दौरान प्रभारी प्रवर्तन अमरीश कुमार शर्मा, अवर अभियंता पीयूष जैन, देशपाल सिंह प्राधिकरण का सचल दस्ता उपस्थित रहा।
लक्ष्मी शॉपिंग मार्ट से खरीदें आइटम ज़रा हटके: 9837477500






























