
अपर पुलिस महानिदेशक ने जनपद हापुड के तीन पुलिस वालों कर्तव्य परायणता के लिए सम्मानित किया
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक ने पुलिस उपमहानिरीक्षक मेरठ रेंज व पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में पुलिस कार्यालय पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनपद हापुड़ के तीन पुलिसकर्मियों को उत्साहवर्धन हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
थाना पिलखुवा पर तैनात है0का0 539 देवेन्द्र कुमार द्वारा न्यायालय में प्रभावी पैरवी करते हुए 14 अभियुक्तों को आजीवन सश्रम कारावास व जुर्माना व एक अभियुक्त को 10 वर्ष सश्रम कारावास व जुर्माना से दण्डित कराये जाने पर,थाना बहादुरगढ़ पर तैनात है0का0 702 हरेन्द्र डबास द्वारा न्यायालय में प्रभावी पैरवी करते हुए तीन अभियुक्तों को आजीवन सश्रम कारावास व जुर्माना से दण्डित कराये जाने पर, थाना पिलखुवा साईबर हेल्प डेस्क पर तैनात महिला कांस्टेबल 1047 नूतन द्वारा साइबर अपराधों से सम्बन्धित शिकायती पत्रों को ऑनलाइन पोर्टल पर फीडिंग करने के फलस्वरूप प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
पिलखुवा में नेशनल हाईवे-9 किनारे खरीदे 2BHK घर मात्र 40 लाख में: 9520807055 || क्लब हाउस, स्विमिंग पूल, पार्क आदि की सुविधा






























