
बाबूगढ़: अनियंत्रित होकर पलटी बुलेरो पिकअप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव उपेड़ा में स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर बीती रात एक बुलेरो पिकअप दिल्ली से अमरोहा जाते समय अनियंत्रित होकर पलट गई। बुलोरो पिकअप को चालक सलमान पुत्र इरफान निवासी डिडौली जनपद अमरोहा चला रहा था जिसने पिकअप से नियंत्रण खो दिया।
मामला सोमवार की रात का है जब बुलोरो पिकअप गाड़ी जैसे ही उपेड़ा पहुंची तो चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद वाहन अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया। गनीमत रही कि पिकअप खाली थी वरना बड़ा हादसा हो सकता था। इस दौरान किसी को चोट नहीं आई। हालांकि कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचे और क्रेन की सहायता से वाहन को सीधा कराया।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर




























