पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप, अतिरिक्त दहेज के लिए किया प्रताड़ित












हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अर्जुन नगर की रहने वाली महिला ने अपने पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने और अतिरिक्त दहेज की मांग करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। हापुड़ के पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने पति और सास के खिलाफ पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
हापुड़ के अर्जुन नगर की रहने वाली महिला ने बताया कि 23 फरवरी 2023 को उसकी शादी न्यू शिवपुरी निवासी अभिनय टंडन के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही पति व सास स्मृति टंडन ने अतिरिक्त दहेज में 20 लाख रुपए की मांग करनी शुरू कर दी। दहेज की मांग पूरी न होने पर पति पीड़िता को तलाक की धमकी देने लगा। इतना ही नहीं आरोपी पीड़िता को भूखा प्यासा रखकर कई दिनों तक कमरे में बंधक बनाकर रखने लगा। पति घरेलू कुत्ते को अपने बिस्तर पर सुलाता था जबकि महिला फर्श पर सोती थी। इसी के साथ पीड़िता को घर से निकाल दिया। जब पीड़ित अत्याचारों का बोझ सह ना सकी तो वह पुलिस के पास पहुंची और मामले से अवगत कराया। पहले काउंसलिंग करा कर दोनों पक्षों को एक करने का प्रयास किया लेकिन आरोपी बाज नहीं आए। इसके बाद पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!