हापुड़: पूर्व प्रधान समेत दो पर मुकदमा दर्ज












हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव बदनौली निवासी वीरपाल सिंह से कुछ लोगों ने मकान बेचने के नाम पर 18.99 लाख रुपए हड़प लिए। रुपए वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। एसपी के आदेश पर पुलिस ने पूर्व प्रधान समेत दो व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


गांव बदनौली निवासी वीरपाल सिंह ने बताया कि उनका खाता गांव स्थित केनरा बैंक की शाखा में है। उन्होंने ब्लॉक के पास एनक्लेव कॉलोनी में 200 वर्ग गज का एक मकान का सौदा गांव नंगोला के पूर्व प्रधान आनंद उर्फ नंदा से 40 लाख रुपए में तय किया था। इसके बाद उन्होंने अलग-अलग धनराशि के विभिन्न तारीखों के 18.99 लाख रुपए के तीन चेक आरोपियों को दे दिए। इसके बाद आरोपी से प्लॉट का एग्रीमेंट कराने की बात कही। इस पर आरोपी ने अपनी पत्नी की बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती होने के चलते कुछ समय बाद एग्रीमेंट करने की बात उनसे कहीं। उनके द्वारा जानकारी करने पर पता चला कि आरोपी प्लॉट को पहले से ही किसी को बेच चुका था। आरोपी ने बैंक कैशियर व बैंक प्रबंधक से साठगांठ करके उनके द्वारा दी गई धनराशि का भी भुगतान करा लिया था। रुपए वापस मांगने पर आरोपी ने एससी/एसटी एक्ट के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी। 5 नवंबर को लगभग 12:30 बजे पीड़ित दस्तोई रोड स्थित खेत पर थे। तभी आरोपी व बालेश्वर निवासी गांव नंगोला वहां पहुंचे और मामले की शिकायत करने पर उसकी पिटाई की। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

सर्दी से बचने के लिए मात्र 599/- में जैकेट: 8191820867











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!