स्कूल में सांप निकलने से हड़कंप
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कुचेसर चोपला पर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शनिवार की सुबह डेढ़ फीट लंबा सांप निकलने से छात्रों, शिक्षकों, कर्मचारियों में हड़कंप मच गया जिन्होंने वन विभाग को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर वनकर्मी रवि कुमार मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद झाड़ियों से सांप को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
जानकारी के अनुसार स्कूल परिसर में झाड़ियां में लोगों ने करीब डेढ़ फीट लंबे सांप को देखा तो उन्होंने शिक्षकों को अवगत कराया। सूचना पाकर वनकर्मी रवि कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने मशक्कत के बाद सांप को पकड़ लिया।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457























