बुखार की चपेट में आने से 11 वर्षीय छात्रा की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला लक्ष्मणपुरा की रहने वाली 11 साल की बच्ची की गुरुवार की देर शाम बुखार की चपेट में आने से मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मचा है। कक्षा चार में पढ़ने वाली विनीता की मौत होने से हर कोई सदमे में है।
हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित मोहल्ला लक्ष्मणपुरा निवासी करण सिंह ड्राइवरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बड़ी बेटी विनीता कक्षा चार की छात्रा थी जो चार दिन पहले बुखार की गिरफ्त में आ गई। मोहल्ले के एक झोलाछाप के यहां उपचार कराया लेकिन दवाइयों ने कोई असर नहीं किया जिसके बाद उसे दूसरे चिकित्सक के यहां दिखाया। दवाई से कोई आराम न मिलने पर दो दिन पहले रात करीब 9:00 बजे उसकी बेटी को अचानक उल्टी और दस्त की परेशानी होने लगी। स्वास्थ्य अधिक खराब होने पर उसे पास के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया जहां से बुधवार को चिकित्सकों ने उसकी बेटी को वेंटिलेटर पर ले लिया। गुरुवार की देर शाम बेटी की उपचार के दौरान मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मचा है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010























