हापुड़ नगर पालिका में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक के पद पर तैनात नीरज कुमार का मेरठ तबादला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक के पद पर तैनात नीरज कुमार को शासन ने नगर निगम मेरठ में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक के पद पर तैनात किया है। बुधवार को जारी आदेश के अनुसार नीरज कुमार का तबादला मेरठ कर दिया गया है।
विभाग संयुक्त सचिव कल्याण बनर्जी ने बुधवार को आदेश दिया कि हापुड़ नगर पालिका परिषद में तैनात नीरज कुमार को मेरठ नगर निगम में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक के पद पर तैनात किया गया है। कार्य मुक्त होने के पश्चात नवीन तैनाती के पद पर कार्यभार ग्रहण करने की सूचना नीरज कुमार को अविलम्ब शासन/निदेशक नगरीय निकाय निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ को उपलब्ध करानी होगी। आदेशों की अवहेना अनुशासनहीनता मानी जाएगी।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700



























