हापुड़ निवासी का शव गढ़ में रेलवे ट्रैक पर मिला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान हापुड़ के मोहल्ला जेके कॉलोनी निवासी अरुण त्यागी के रूप में हुई। अरुण का शव मंगलवार को गढ़ में रेलवे लाइन पर पड़ा मिला जिसके बाद जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह कुछ लोग रेलवे लाइन पर घूमने के लिए गए थे। तभी उन्होंने रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन पर एक युवक का शव पड़ा देखा। इसके बाद उन्होंने जीआरपी को मामले से अवगत कराया। इसके बाद जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया और पहचान का प्रयास शुरू किया। जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय अरुण त्यागी पुत्र योगेंद्र त्यागी हापुड़ की जेके कॉलोनी में रहता था जो कि नोएडा में नौकरी करता था। बताया जा रहा है कि मृतक का एक 15 साल का बेटा भी है। अरुण का छोटा भाई भी नोएडा में ही सर्विस करता है। जीआरपी ने परिजनों को मामले से अवगत कराया तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। मामले की जांच जारी है।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700



























