
गौरव हत्याकांड: प्रदेश मंत्री भाजपा ने परिजनों को दी सांत्वना
हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के मोहम्मदपुर आजमपुर ग्राम के रहने वाले गौरव त्यागी की हत्या से लोगों में गुस्सा है। ऐसे में लोग उनके परिजनों को सांत्वना देने के लिए पहुंच रहे हैं। गुरुवार को गौरव के आवास पर प्रदेश मंत्री भाजपा बसंत त्यागी पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।
बसंत त्यागी ने कहा कि गौरव त्यागी की निर्मम हत्या की घटना अत्यंत दुःखद व समाज की अपूरणीय क्षति है। निश्चित ही इस जघन्य घटना में संलिप्त दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक कमल मलिक, जिला महामंत्री श्यामेंद्र त्यागी , उपाध्यक्ष भाजपा हापुड़ अमित त्यागी, हेमराज त्यागी , ब्रजभूषण त्यागी, इशू त्यागी, अमन त्यागी, अमित त्यागी धनौरा , सचिन त्यागी , विजय त्यागी , मोहित चौधरी आदि लोग उपस्थित रहे ।



















