पिलखुवा रोटरी क्लब की अनोखी पहल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): रोटरी क्लब पिलखुवा ने मुख्य मार्गों पर कपड़े के थैले वितरित कर एक अऩोखी पहल की है। क्लब ने लोगों से अपील की है कि वे पर्यावरण संरक्षण के लिए प्लास्टिक से बनी वस्तुओं थैले आदि का बहिष्कार करें। रोटरी क्लब सिटी ने सोमवार को जन्माष्टमी पर्व पर पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रख कर कपड़े के 300 थैले फल और सब्जी की रेहड़ी पर वितरित किए है। इस दौरान लोगों से अपील की पॉलिथीन को ना कहें और कपड़ा या जूट के थैले का ही उपयोग करे। इस मौके पर जरूरतमंदों को फल भी वितरित किए गए।
क्लब अध्यक्ष गौरव बिंदल ने बताया कि इस पूरे वर्ष में करीब ढाई हजार कपड़े के थैले नगर के विभिन्न बाजारों में बांटे जाएंगे। उन्होंने कहा कि पॉलीथिन को ना कहें। इस अवसर पर सुधीर गोयल, प्रवीण गोयल, राजीव मित्तल, राजेन्द्र राठी, मनीष बिंदल, संजीव गोयल, मोहित गर्ग आदि रहे।
निवेश करने का सुनहरा मौका
आनंद विहार हापुड़ में हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत दुकान एवम ऑफिस ।
DM कार्यालय के बराबर में
होशियारी देवी हॉस्पिटल के सामने
पार्किंग सुविधा के साथ
लोन सुविधा उपलब्ध
15.88 लाख से शुरू ।
पाएं coin हर बुकिंग पर ।
ऑफर केवल 10 बुकिंग पर मान्य ।
संपर्क: 9520807055

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























