गंगा एक्सप्रेसवे हापुड़ में 93 प्रतिशत स्ट्रक्चर तैयार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ होकर मेरठ से प्रयागराज तक बन रहे 594 किमी लम्बे गंगा एक्सप्रेसवे पर निर्माम कार्य तेजी से चल रहा है जिससे यह उम्मीद जगी है कि गंगा एक्सप्रेसवे पर निर्माण चालू वर्ष के अंत तक पूरा हो जाएगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जुड़े जनपदों में 90-95 प्रतिशत तक पुल-पुलियों का ओवर ब्रिज का निर्माण पूरा हो चुका है।
मेरठ-प्रयागराज गंगा एक्सप्रेसवे को शासन ने दिसंबर-2024 तक पूर्ण करने का लक्ष्य दिया है। इसके लिए चार बड़ी कंपनियों के माध्यम से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। 594 किलोमीटर के गंगा एक्सप्रेसवे को मेरठ के बिजौली से प्रयागराज के बीच कनेक्ट करने के लिए छोट-बड़े पुल, पुलियों और ओवरब्रिज का निर्माण चल रहा है। इस तरह के कुल 1481 स्ट्रक्चर के बीच गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण हो रहा है। यूपीडा का दावा है कि 1481 में से 1258 स्ट्रक्चर बनकर तैयार हो चुके हैं। इस तरह ओवरऑल 85 प्रतिशत स्ट्रक्चर बनकर तैयार हो चुके हैं। अब उन्हें जल्द फाइनल टच दिया जाना है। लोडिंग टेस्ट होगा, जिसमें कुछ महीने लग जाएंगे। इस आधार पर दावा किया जा रहा है कि करीब छह महीने बाद 594 किलोमीटर का सफर छह घंटे में तय हो सकेगा।
स्ट्रक्चर होता है महत्वपूर्णः गंगाएक्सप्रेसवे के निर्माण में लगी एजेंसी के अधिकारियों का कहना है कि किसी भी बड़े प्रोजेक्ट में सबसे पहले जमीन चाहिए। जमीन उपलब्ध हो जाए तो उसके बाद बड़े स्ट्रक्चर का काम होता है। यह काम हो गया है कि जमीन पर सिविल निर्माण आसान हो जाता है। यही कारण है कि गंगा एक्सप्रेसवे को अगले छह महीने में चालू करने की योजना है।
हापुड़ में 83 में से 77 स्ट्रक्चर तैयारः मेरठ जिले के 14.950 किलोमीटर क्षेत्र में 94 प्रतिशत पुल-पुलिया, ओवरब्रिज आदि का काम हो चुका है। मेरठ जिले में इस तरह के कुल 37 स्ट्रक्चर में से 35 का काम हो चुका है। हापुड़ में 83 में से 77, बुलन्दशहर में 27 में से 25, अमरोहा में 65 में से 57, संभल में 95 में से 79 और बदायूं जिले में 15 में से 12 स्ट्रक्चर बनकर तैयार हो चुके हैं। गंगा पर पर एक बड़े पुल का काम तेजी से चल रहा है। मेरठ में काली नदी, हापुड़ जिले में सिंभावली में बड़ा स्ट्रक्चर बनकर तैयार हो चुका है।
हापुड़ में बन रहा एम एंड एम प्लाजा, निवेश का बेहतर विकल्प: 9068082168
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700



























