हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थनगरी गढ़मुक्तेश्वर में गंगा का जलस्तर बढ़ने से खादर क्षेत्र में रहने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है। गंगा का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। ऐसे में बेचैनी का माहौल है। एसडीएम साक्षी शर्मा का कहना है कि गंगा का जलस्तर पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण बढ़ रहा है। फिलहाल बाढ़ आने की कोई संभावना नहीं है लेकिन ऐतियात के तौर पर ग्रामीणों को पूरी तरह सतर्क रहने के लिए कहा है जिस जंगल में पानी भरा हुआ है वहां जाने से बचने की नसीहत भी दी जा रही है।
उत्तराखंड में बादल फटने व बारिश के कारण गंगा का जल स्तर बढ़ा है। ऐसे में एक दर्जन से अधिक गांव के निचले जंगल और संपर्क रास्तों पर पानी भरा हुआ है। फसले भी जलमग्न हो गई हैं। ग्रामीणों में डर का माहौल है।
फ्लाइंग हेलीकॉप्टर समेत बच्चों के खिलौने व सामान खरीदें: 9719606011
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586



























