
कार की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के खादर क्षेत्र से ब्रजघाट में कांवड़ियों से मिलने जा रहे बाइक सवार दो युवक रास्ते में हादसे का शिकार हो गए जिनमें से एक की मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मचा है जबकि एक का उपचार अस्पताल में चल रहा है।
गढ़ के कोतवाली प्रभार निरीक्षक मुनेष प्रताप सिंह ने बताया कि गुरुवार की शाम को खादर के गांव नयाबांस के रहने वाले योगेश चकलठीरा में रहने वाले अपने साथी कमल के साथ बाइक पर सवार होकर ब्रजघाट जा रहे थे। जैसे ही वह घर में टोल प्लाजा पर हाईवे पर पहुंचे तो वन-वे पर मुरादाबाद की तरफ से आ रही एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जिनमें से 30 वर्षीय कमल की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फ्लाइंग हेलीकॉप्टर समेत बच्चों के खिलौने व सामान खरीदें: 9719606011
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























