दुकानदार पर हमला करने के मामले में 11 पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के कस्बा धौलाना में दुकान में घुस आए आधा दर्जन दबंगों ने दुकानदार सहित तीन लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव ककराना के सुरेंद्र कुमार ने बताया कि 27 जुलाई को वह बेटों के साथ दुकान पर बैठा था। तभी धौलाना का चांदी दुकान पर आकर गाली गलौज करने लगा। आसपास के लोगों ने मामला शांत कराया। कुछ देर बाद आधा दर्जन से अधिक दबंग के साथ दुकान पर आकर हाथों में लोहे के सरिए से जानलेवा हमला कर दिया जिसमें कुछ लोग घायल हो गए। मामले की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने छह नामजद समेत 11 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























