बृजघाट पर 15 लाख कांवड़िए पहुंचे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पौराणिक तीर्थस्थल बृजघाट पर महा शिवरात्रि पर्व के दिन दोपहर की अपराह्न पैदल कांवड़ियों, डाक कांवड़, बाइक तथा साइकिल सवार कांवड़ियों की संख्या तेजी से छट गई और बृजघाट खुला-खुला नजर आने लगा। अनुमान है कि बृजघाट गंगा तट पर करीब 15 लाख कांवड़िए जल लेने पहुंचे। कांवड़िए पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान तथा गंगापार बरेली, मुरादाबाद, अमरोहा आदि जनपदों से शिवभक्त कांवड़ उठाने पहुंचे।
जनपद हापुड़ की जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा, पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानेंजन सिंह ने पुलिस बल के साथ शिवरात्रि पर्व पर बृजघाट घाटों तथा कांवड़ मार्गों का निरीक्षण किया और निगरानी व्यवस्था को देखा।
LIVGUARD का इन्वर्टर, बैटरी व सोलर पैनल लगवाने के लिए संपर्क करें: 6396202244
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























