सीएनजी ऑटो के पलटने की लाइव वीडियो कैमरे में कैद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कुचेसर चौपला चौराहे पर शुक्रवार को एक सीएनजी ऑटो अनियंत्रित हो गया और वह सड़क किनारे खड़े लोगों पर पलट गया। इस दौरान कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले से जुड़ा लाइव सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
आपको बता दें कि एक सीएनजी टेंपो जैसे ही बाबूगढ़ के कुचेसर चौपला चौराहे पर पहुंचा तो चालक ने ऑटो से नियंत्रण खो दिया और वह सड़क किनारे खड़े लोगों पर पलट गया। इस दौरान अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए जिन्होंने घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया तथा पुलिस को मामले से अवगत कराया। यह घटना शुक्रवार की दोपहर की बताई जा रही है।
हापुड़ में बन रहा एम एंड एम प्लाजा, निवेश का बेहतर विकल्प: 9068082168
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























