सड़क हादसे में मौत पर सजा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटना में मृत्यु के मामले में अभियुक्त को प्रभावी पैरवी के चलते माननीय न्यायालय द्वारा सजा सुनाई गई, साथ ही अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
अभियुक्त पूरनचन्द द्वारा अपने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाकर एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मृत्यु की गयी थी, जिसके सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 27/1989 धारा 279, 337, 338, 427, 304ए भादवि थाना सिम्भावली पर पंजीकृत किया गया था। उक्त मुकदमे में अभियुक्त को गिरफ्तार कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए हापुड़ पुलिस द्वारा आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित किया गया था। इसी क्रम में माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त को न्यायालय उठने तक की सजा एवं 3,700/- रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है।दोषसिद्ध अभियुक्त पूरनचन्द पुत्र भोलादत्त निवासी मौहल्ला राजेन्द्र नगर जनपद बरेली व हाल पता- ग्राम घडापल नयाआबाद थाना मुखानी हल्द्वानी जनपद नैनीताल है।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























