
हापुड़, सीमन / संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के गढ़ विधानसभा क्षेत्र में नवादा नहर पटरी के पास एक साथ पांच तेंदुए दिखाई देने की खबर सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। हालांकि, अब वन विभाग की जांच में पांच तेंदुओं की मौजूदगी की पुष्टि नहीं हुई है।
दरअसल, नवादा नहर पटरी के पास एक साथ पांच तेंदुए दिखाई देने का दावा किया गया था, जिसके बाद लोगों में दहशत का माहौल बन गया। मामले की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
वन विभाग के अधिकारियों ने जांच के बाद पांच तेंदुओं की मौजूदगी की पुष्टि से इनकार किया है। डीएफओ गौतम सिंह ने बताया कि क्षेत्र में एक साथ पांच तेंदुए होने की कोई पुष्टि नहीं हुई है।
वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि बिना पुष्टि के किसी भी तरह की सूचना या वीडियो को लेकर अफवाह न फैलाएं और वन्यजीव से संबंधित किसी भी मामले की जानकारी मिलने पर तत्काल वन विभाग को सूचित करें।




















