
हापुड़, सूवि(ehapurnews.com): जिलाधिकारी हापुड़ की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी , जिसमें सम्बन्धितों को निर्देश दिये गये कि प्रत्येक ग्राम पंचायत सामुदायिक शौचालय में नियमित रूप से साफ-सफाई कर संचालन सुनिश्चित किया जायें, प्रत्येक ग्राम पंचायत आर0आर0सी0 व ई-रिक्शा का सुचारू संचालन किया जायें तथा कचरे का उचित निस्तारण किया जायें सभी ग्राम पंचायतों के पंचायत भवन को सुदृढ किया जायें एवं प्रत्येक ग्राम पंचायत में पुस्तकालय की स्थापना व संचालन सुनिश्चित किया जायें। स्वच्छता सम्बन्धी कार्यो में जन मानस का सहयोग भी लिया जाये।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जिला परियोजना प्रबन्धक, जिला समन्वयक, लेखाकार व स0वि0अधि0 पं0 के साथ अन्य पंचायती राज विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन शिव बिहारी शुक्ला जिला पंचायत राज अधिकारी हापुड़ के द्वारा किया गया।




















