हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लॉयन्स क्लब हापुड़ के तत्वाधान मे शिवपुरी स्थित टूलिप इंटरनेशनल स्कूल मे निःशुल्क चिल्ड्रन आई कैम्प लगाया गया इस अवसर लॉयन्स क्लब हापुड़ के आई कैम्प चेयरमैन लायन अतुल गुप्ता जी द्वारा बताया गया कि इस कैम्प मे लगभग 300 बच्चों कि जांच की गयी तथा उक्त जांच मे 36 बच्चों कि आँखों में द्रष्टि संबंधी दोष पाए जाने पर स्कूल एवं बच्चों के अभिभावकों को उक्त संदर्भ में सूचना दी गयी तथा ये भी बताया गया कि इन बच्चों को निःशुल्क परामर्श लायन डॉ दुष्यंत बंसल जी द्वारा दिया जायेगा तथा क्लब द्वारा इस तरह के कैम्पो का आयोजन समय समय पर किया जायेगा | इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन अखिलेश गर्ग सचिव लायन विजय गोयल कृषक कोषाध्यक्ष लायन सौरभ अग्रवाल (गोविंद) एवं लायन प्रदीप गुप्ता, लायन चक्रवती गर्ग, लायन अतुल चौकड़ात, लायन राकेश वर्मा, लायन अजय मित्तल, लायन राजीव सिंघल, लायन अनुज जैन आदि सदस्य उपस्थित रहे ।
ऑफर: ई-रिक्शा मात्र 35 हजार की डाउन पेमेंट पर वह भी बिना किसी फाइल चार्ज के : 7906867483

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























