
👁 13 views Views
हापुड़, सीमन / मोहम्मद आमिर (ehapurnews.com): मध्य गंग नहर स्थित 40 नंबर पुल, बृजनाथपुर शुगर मिल के पास मरम्मत कार्य शुरू होने के चलते रास्ते को बंद किया गया है। ग्राम प्रधान सालेपुर कोटला की ओर से सालेपुर कोटला, बड़ौदा, सिहानी, हरसिंहपुर, फगोता समेत आसपास के सभी ग्रामवासियों से अपील की गई है कि वे इस मार्ग से आवागमन न करें और दूसरे वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें।
बताया गया है कि मरम्मत कार्य पूरा होने में करीब 10 से 12 दिन का समय लग सकता है। ऐसे में ग्रामीणों से अपील की गई है कि कार्य पूरा होने तक बंद रास्ते पर न आएं, ताकि निर्माण कार्य प्रभावित न हो और किसी प्रकार की परेशानी न हो। अधिकारियों ने ग्रामीणों से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।




















