हापुड़: मां चंडी पर लगाई गई दूध की धार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में सिद्ध पीठ मां चंडी महारानी को भक्तों ने रविवार की सुबह शरबत के साथ दूध की धार लगाई। हापुड़ के बुर्ज मौहल्ला में स्थित त्यागी की चौपाल के भूमिया मंदिर से यह दूध की धार शुरु की गई जो कि मेरठ गेट चौकी से होते हुए चंडी मंदिर पहुंची। मंदिर में भक्तों ने मां का दुग्धाभिषेक और जलाभिषेक कर श्रंगार किया और मां को मेवा का भोग लगाया गया और अनार की बलि चढ़ाई गई जिसके बाद भक्तों ने दूध की धार के साथ श्री चंदिर की परिक्रमा की और मां से दुनिया को निरोगी रखने और गर्मी से राहत दिलाने की प्रार्थना की। इसके बाद प्रसादी का आयोजन किया गया।
कई वर्षों से बारिश और सभी की सुरक्षा के लिए मां चंडी महारानी को दूध की धार लगाती आ रही है। पीढ़ी दर पीढ़ी चली ये रीत एक त्योहार के रुप में मनाई जाती है जिसमें श्रद्धा भाव के साथ मां को दूध की धार लगाई जाती है और फिर भोग लगाया जाता है।
रविवार की सुबह हापुड़ के बुर्ज मौहल्ला में स्थित भूमिया मंदिर में पूजा की और भगवान का आशीर्वाद लिया। यहां के लोगों का मानना है कि भूमिया मंदिर में हापुड़ के कोतवाल बैठे हैं जो सभी की रक्षा कर रहे हैं।
दूध के साथ गंगाजल, गुड़ और शक्कर से बने शरबत की भी धार लगाई गई। रास्ते में खड़े भक्तों ने भी अपना सहयोग दिया। आस्था है कि मां सभी की रक्षा और सुरक्षा करती हैं इसीलिए यह दूध की धार लगाई जाती है।
कोतवाल भूमिया से दूध और शरबत की धार शुरु की गई। जयकारों के साथ माहौल भक्तिमय रंग में रंग गया। भक्त दूध की धार के साथ चंडी मंदिर पहुंचे और मां को दूध की धार लगाई। मां को दूध की धार लगती देख मंदिर में मौजूद भक्तों ने खुदको भाग्यशाली महसूस किया। दूध की धार के साथ शरबत की धार लगाकर मां का घी, दूध, दही और शहद के साथ स्नान कराया गया जिसके बाद मां चंडी महारानी का विशेष श्रंगार कर मां को भोग लगाया गया और अनार की बलि चढाई गई। इसके बाद मां चंडी से भक्तों ने दूध की धार शुरु कर मंदिर की परीक्रमा की और मां का दुग्धाभिषेक किया।
लक्ष्मी शॉपिंग मार्ट से खरीदें आइटम ज़रा हटके: 9837477500

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700






























